यह कदंब का पेड़ - सुभद्रा कुमारी चौहान Yeh kadamb ka ped - Subhadra Kumari Chouhan
यह कदंब का पेड़ - सुभद्रा कुमारी चौहान Yeh kadamb ka ped - Subhadra Kumari Chouhan यह कदंब का पेड़ अगर माँ होता यमुना तीरे। मैं भी उस पर बैठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे।। ले देतीं यदि मुझे बांसुरी तुम दो पैसे वाली। किसी तरह नीची हो जाती यह कदंब की डाली।। तुम्हें नहीं कुछ कहता पर मैं चुपके-चुपके आता। उस नीची डाली से अम्मा ऊँचे पर चढ़ जाता।। वहीं बैठ फिर बड़े मजे से मैं बांसुरी बजाता। अम्मा-अम्मा कह वंशी के स्वर में तुम्हें बुलाता।। सुन मेरी बंसी को माँ तुम इतनी खुश हो जाती। मुझे देखने काम छोड़ कर तुम बाहर तक आती।। Yeh kadamb ka ped - Subhadra Kumari Chouhan तुमको आता देख बांसुरी रख मैं चुप हो जाता। पत्तों में छिपकर धीरे से फिर बांसुरी बजाता।। गुस्सा होकर मुझे डांटती , कहती "नीचे आजा"। पर जब मैं ना उतरता , हंसकर कहती "मुन्ना राजा"।। " नीचे उतरो मेरे भैया तुम्हें मिठाई दूंगी। नए खिलौने , माखन-मिसरी , दूध मलाई दूंगी"।। बहुत बुलाने पर भी माँ जब नहीं उतर कर आता। माँ , तब माँ का हृदय तुम्हारा बहुत विकल हो जाता।। तुम आँचल ...