सुनी हो गयी माँ की गोद सहारा पिता का चला गया, ऐसा सितम किया दुष्टों ने पूरा कुनबा मिटा दिया। जिससे जोड़ा नाता छोड़कर उसे चला गया, ऐसा आघात किया धूर्तों ने सिंदूर उसका मिटा दिया। तुमसे जुड़ा तुम्हारा अंश पर दुख का भार डाल दिया, ऐसा विस्फोट किया कायरो ने साया उसका मिटा दिया। नमन तुमको शहीदों, जीवन अपना लुटा दिया। भारत माँ की रक्षा में, शीश अपना कटा दिया। पुलवामा में शहीद (14/02/2019) जवानों को श्रद्धाजंलि/ शत शत नमन।
लाखों पैसे कमाऊंगा, एक घर नया बनाऊंगा, जब मैं बड़ा बन जाऊंगा। न स्कूल, न बस्ता होगा, न होगी किताब, न कलम, नोकर होंगे आसपास, बस बिस्तर और आराम होगा। गाड़ी नई भी लाऊंगा, जब मैं बड़ा बन जाऊंगा। मुसीबतों से लड़ना होगा, कठिन कर्म भी करना होगा, ...
पहली उड़ान उड़ जाओ तुम बच्चे नहीं, पंख अपने फैलाओ जरा। आंख मूंदकर बैठो नहीं, कदम आगे बढ़ाओ जरा। समय आया है उड़ने का, नभ के छोर छूने का, हमेशा ऊंचा उड़ने का। अब हमसे पृथक ही चलना होगा खुद संसार बसाना होगा। लड़ जाओ हवाओ से, तुम अब कमजोर नहीं, अपनी ताकत दिखाओ जरा। गिरकर कभी टूटना नहीं, आगे और बढ़ जाओ जरा। दाना तुम्हे ही लाना होगा, नीड़ अपना बनाना होगा, ...
नई उड़ान उड़ते हुए मुझे बहुत दूर जाना है। पँखो में न जोर न ही सहारा है। ये भी क्या कम था, जो शिकारी ने मुझ पर थामा निशाना है। होकर लहूलुहान गिरा मैं भू पर, देख रहा मुझे सारा जमाना है। लेकिन मेरा मन अभी नहीं हारा है, उठा मैं जतपत और उड़ा , क्योकि मुझे बह...