शहीदों को नमन


सुनी हो गयी माँ की गोद
 सहारा पिता का चला गया,
ऐसा सितम किया दुष्टों ने
    पूरा कुनबा मिटा दिया।

 जिससे जोड़ा नाता
छोड़कर उसे चला गया,
ऐसा आघात किया धूर्तों ने
 सिंदूर उसका मिटा दिया।

तुमसे जुड़ा तुम्हारा अंश
पर दुख का भार डाल दिया,
ऐसा विस्फोट  किया कायरो ने
साया उसका मिटा दिया।

नमन तुमको शहीदों,
जीवन अपना लुटा दिया।
भारत माँ की रक्षा में,
शीश अपना कटा दिया।

 पुलवामा में शहीद (14/02/2019) जवानों को श्रद्धाजंलि/ शत शत नमन।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Satpura ke ghane jungle poem सतपुड़ा के घने जंगल - भवानी प्रसाद मिश्र Bhavani prasad mishra

Aa rahi ravi ki sawari आ रही रवि की सवारी - डॉ हरिवंश राय 'बच्चन' Dr. Harivansh roy Bacchan

Pyare Bharat Desh (Makhanlal Chaturvedi) प्यारे भारत देश (माखनलाल चतुर्वेदी